February Festival List 2025 : हिंदू व्रत-त्योहारों की कड़ी में फरवरी का महीना अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में हिंदू पंचांग के दो माह माघ और फाल्गुन आते हैं। जहां माघ माह 19 फरवरी को खत्म होगा वहीं फाल्गुन माह 20 फरवरी से प्रारंभ होगा। फरवरी महीने से मौसम सुखद हो जाता है। सर्दियों की विदाई होने लगती है और गर्मी आपना पांव पसारना शुरू कर देती है। मौसम परिवर्तन के साथ इस महीने में हिंदुओं के कई प्रमुख त्योहार भी पड़ते हैं। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि। इन त्योहारों को देश भर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। आइये जानते है बसंत पंचमी, महा शिवरात्रि, माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती, फाल्गुन अमावस्या, प्रदोष व्रत समेत फरवरी में आने वाले सभी त्योहारों की तारीख।
पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
• 1 फरवरी 2025 – विनायक चतुर्थी
• 2 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
• 4 फरवरी 2025 – नर्मदा जयंती
• 8 फरवरी 2025 – जया एकादशी
• 9 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष, द्वादशी)
• 12 फरवरी 2025 – माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
• 13 फरवरी 2025 – फाल्गुन माह शुरू
• 16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
• 20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती
• 21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
• 24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी
• 25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष, द्वादशी)
• 26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि
• 27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या