सर्दियों के मौसम में बच्चों को रोग बीमारियों से बचाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है। बच्चों का सही आहार न मिलने से वायरस हो जाता है। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पढ़ें :- OnePlus N6 Lite की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग कंफर्म, Amazon पर माइक्रोसाइट हुई लाइव
जिसका सेवन करने से बच्चों की इम्युनिटी बेहतर होती है। सर्दियों के मौसम में बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसको दूर करने के लिए बच्चों को संतरे का सेवन कराना चाहिए। संतरे में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्टर करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
इसके अलावा बच्चों की डेली डाइट में एक अंडा जरुर शामिल करें। जिससे आपका बच्चा एकदम फिट रहेगा। ठंड के मौसम में सूप का सेवन करना चाहिए। इससे इम्युनिटी तो बेहतर होती है साथ ही बदलते मौसम में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलता है।
साथ ही बच्चों को डेली थोड़ा सा गुड़ का सेवन जरुर कराएं। इससे ठंड के मौसम में होने वाली सर्दी खांसी और संक्रमण से बचाता है और हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। अच्छी हेल्थ के लिए बच्चों को सुबह और शाम दोनो टाइम दूध पीने की आदत जरुर डालें।