Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे

यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, अभ्यर्थी यहां पर देख सकेंगे नतीजे

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन किया जाना है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से संबंधित जानकारी और आगे की प्रक्रिया के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का अवलोकन करें।

पढ़ें :- नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई, हैवान की तरह नोचा-घसीटा, KGMU धर्मांतरण केस में एसटीएफ की जांच में बड़े खुलासे

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने 14 अक्तूबर 2026 को इस संबंध में सूचना जारी की। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा, मेरिट सूची पीडीएफ का सीधा लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

इस भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल थीं। इन चरणों में सफल अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों, उनकी मेरिट और आवेदन पत्र में भरी गई पदों की वरीयता के आधार पर अंतिम चयन किया गया है।

कुल कितने पदों पर होनी थी भर्ती? देखें संवर्गवार रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें पुलिस के अलग-अलग संवर्गों के साथ जेल वार्डर के पद भी शामिल हैं।

कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और लिखित परीक्षा कब हुई?

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: कपड़े उतरवाए, लिपस्टिक पोती…! पुलिस पूछताछ में श्रद्धा ने उगला राज,जांच में सामने आ रहे नए पहलू

इस भर्ती के लिए कुल 28,86,797 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की गई। परीक्षा की तारीखें और प्रक्रिया इस प्रकार रहीं:

लिखित परीक्षा की तारीखें: 8, 9 और 10 जून 2026

कुल पालियां: छह

परीक्षा केंद्रों का क्षेत्र: उत्तर प्रदेश के 75 जिले

लिखित परीक्षा के बाद: सामान्यीकृत अंकों और आरक्षण के नियमों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया।

पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?

कितने अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया?

लिखित परीक्षा के बाद भर्ती बोर्ड ने सामान्यीकृत अंकों की मेरिट और उत्तर प्रदेश में लागू आरक्षण के नियमों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की।

31 जुलाई 2026 को जारी सूचना के अनुसार, विज्ञापित पदों की संख्या के लगभग 2.33 गुना अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। इनकी कुल संख्या लगभग 76,164 थी।

यह प्रक्रिया 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चली। इसमें सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में शामिल होने का अवसर दिया गया।

शारीरिक दक्षता परीक्षा कब हुई और अंतिम चयन कैसे हुआ?

दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा 1 अक्तूबर से 11 अक्तूबर 2026 तक चली। अंतिम चयन सूची तैयार करते समय भर्ती बोर्ड ने निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखा:

पढ़ें :- बीजेपी विधायक प्रेम सागर पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत, उप लोकायुक्त ने 25 नवंबर तक मांगा स्पष्टीकरण

लिखित परीक्षा में प्राप्त सामान्यीकृत अंक

अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में स्थिति

आवेदन पत्र में भरे गए पदों के वरीयता क्रम

उत्तर प्रदेश सरकार की लागू आरक्षण नीति

भर्ती से संबंधित सेवा नियमावली के प्रावधान

इन चरणों में सफल अभ्यर्थियों की सूची विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची नीचे उपलब्ध है।

कब जारी होगा नॉर्मलाइज्ड स्कोर?

पढ़ें :- सीएम योगी ने 'साधना शृंखला' कार्यक्रम में की तीन घोषणाएं, प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक और उत्तरदायी बनाने के प्रयास

लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को उनके प्रसामान्यीकृत अंक (Normalised Score), बोर्ड की वेबसाइट पर नवम्बर के तीसरे और चौथे सप्ताह में उपलब्ध कराए जाएंगे।

यूपी पुलिस का रिजल्ट कैसे देखें?

परिणाम देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in खोलें।

भर्ती और परिणाम से संबंधित सूचनाओं वाले भाग में जाएं।

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम चयन परिणाम से संबंधित सूचना खोजें।

उपलब्ध चयन सूची या परिणाम संबंधी दस्तावेज खोलें।

सूची में अपना विवरण खोजें और आगे के निर्देश ध्यान से पढ़ें।

कुल कितने पदों पर होनी थी भर्ती? देखें संवर्गवार रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें पुलिस के अलग-अलग संवर्गों के साथ जेल वार्डर के पद भी शामिल हैं।
Advertisement