Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. LPG बुकिंग के नियम पर सरकार दिया ये स्पष्टीकरण, गांव से लेकर शहर तक जानें कितने दिनों में मिलेगी गैस?

LPG बुकिंग के नियम पर सरकार दिया ये स्पष्टीकरण, गांव से लेकर शहर तक जानें कितने दिनों में मिलेगी गैस?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी जंग के चलते एलपीजी सप्लाई का संकट पैदा हो गया है। इस बीच गैस सप्लाई करने वाली पेट्रोलियम कंपनियां भी दबाव में हैं। मंगलवार देर रात एक खबर आई थी कि इस दबाव से निपटने के लिए एलपीजी बुकिंग (LPG Refill Booking) को लेकर नियम बदले गए हैं। कहा गया कि अब ऐसे लोग 35 दिन में ही गैस बुकिंग करा सकेंगे, जिनके पास डबल सिलेंडर वाला कनेक्शन है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के लाभार्थी 45 दिन में गैस बुकिंग करा सकेंगे। सिंगल सिलेंडर के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन के नियम की बात थी। अब सरकार की ओर से इस मामले में स्पष्टीकरण दिया गया है।

पढ़ें :- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने किया साफ, बताया कितने दिनों बाद करा सकेंगे सिलेंडर रिफिल

पीआईबी (PIB) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार की ओर से बताया गया है कि सिलेंडर बुकिंग के लिए शहरी इलाकों में 25 दिन वाला नियम लागू हेगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का गैप रहेगा। गांवों में भले ही किसी भी प्रकार का कनेक्शन हो, 45 दिन के नियम का पालन करना होगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। नागरिकों से यह अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और पैनिक बुकिंग से बचें। सरकार ने फिर दोहराया है कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल आदि का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसलिए पैनिक में आकर खरीदारी करने से बचें।

Advertisement