एमपी के उज्जैन महाकाल मंदिर में सोमवार की सुबह गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग लग गई। हादसे में पुजारी सेवक समेत 10 लोग झुलसने की खबर है। सभी घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार
उज्जैन में भस्मआरती के दौरान उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भड़की आग, आग में झुलसने से 13 पंडित,पुजारी और श्रृद्धालु बुरी तरह से जख्मी, इलाज के लिए इंदौर रिफर किया..! @VistaarNews
pic.twitter.com/pq8kCQ5SeB— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) March 25, 2024
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान गर्भगृह में भड़की आग। आग में झुलसने से 13 पंडित-पुजारी और श्रृद्धालु बुरी तरह से जख्मी। इलाज के लिए इंदौर रिफर किया..! भगवान श्री महाकाल रक्षा करें। pic.twitter.com/pScz9Kbm9i
पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) March 25, 2024
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। वे दोनो लोग भस्म आरती के दर्शन करने गए थे। दोने सुरक्षित है। वहीं उज्जैन के डीएम नीरज कुमार सिंह बताया कि भस्म आरती के दौरान गुलाल का भी प्रयोग किया जाता है। भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह के अंदर कपूर की आग फैल गई। जिससे अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए है।
मैं अभी इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में हूं, उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में आग लगने की घटना में 8 पुजारियों के झुलसने के कारण उन्हे यहां शिफ्ट किया गया है।
बाबा महाकाल की कृपा से सभी ठीक है। आप सभी प्रार्थना कीजिए। pic.twitter.com/WNmXx4t7Mw
पढ़ें :- अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं और हो जाए आमने-सामने का मुकाबला...सीएम योगी ने दी चुनौती
— Kailash Vijayvargiya (Modi Ka Parivar) (@KailashOnline) March 25, 2024
मुख्यमंत्री मोहन यादव घायलों का हालचाल जानने पहुंचे हॉस्पिटल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से लगी आग में घायलों से मिलने इंदौर के अस्पताल पहुंचे।