Lucknow Fire Breaks Out : यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में रविवार को आग लगने की खबर सामने आयी है। यहां पर चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
पढ़ें :- Lucknow Airport Fire : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी आग, पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर मौजूद
जानकारी के अनुसार, चिनहट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बनें हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में आग लगी है। यह करीब 20 साल पुराना कोल्ड स्टोरेज है, जिसमें हल्दी, मिर्च सहित किराने का सामान रखा जाता है। स्टोरेज के मालिक राहुल गुप्ता भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल, अब तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है।
आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने इमरजेंसी नंबर पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और 2 हाइड्रोलिक मशीन मौके पर पहुंच गईं। करीब 3 घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पायी है।