Lucknow Airport Fire : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर कैंप में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद हैं और सरोजनी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हैं।

घटनास्थल से धुएं के गुबार उठने से लोगों में अफरातफरी मच गई; धुएं को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। आग बुझाने और तापमान कम करने का काम (कूलिंग ऑपरेशन) पूरा होने के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल, आग लगने की वजह साफ नहीं हो पायी है। दमकल की 7 गाड़ियों की सहायता से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया रहा है। अधिक जानकारी का इंतजार है।