1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिवाली से पहले लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विमानों की आवाजाही, 40 अतिरिक्त उड़ानों का होगा संचालन

दिवाली से पहले लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विमानों की आवाजाही, 40 अतिरिक्त उड़ानों का होगा संचालन

लखनऊ: दिवाली और छठ महापर्व से पहले लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ने वाली है। एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। जिसमें रोजाना उड़ानों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोजाना संचालित होने वाली उड़ानों में 40 अतिरिक्त उड़ानें जुड़ेंगी। जिसके बाद इन उड़ानों की संख्या 130 से बढ़कर 170 हो जाएगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Lucknow Airport Fire : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी आग, पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर मौजूद

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर से लागू होने वाले शेड्यूल विंटर में लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से अहमदाबाद, देहरादून, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, गोवा और पटना रूट पर फेरे बढ़ेंगे। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मेंटेनेंस के चलते लखनऊ से मुंबई की 8 उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट होंगी। नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों को करीब 500 ज्यादा खर्च और एक घंटे से अधिक अतिरिक्त समय लग सकता है। कोहरे में सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर लगे CAT-3B सिस्टम से कम दृश्यता में भी विमानों की लैंडिंग संभव होगी।

अमौसी से रोजाना उड़ानों की संख्या 170 होने से लखनऊ से अलग-अलग शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। ऐसे में त्योहारों पर लखनऊ से दूसरे शहर जाने या दूसरे शहरों से वापस लौटने वाले लोगों के लिए कुछ राहत होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...