Fixed Deposits Invest : वर्तमान समय में कई बैंक एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश (Fixed Deposits Investing) करने पर अच्छा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको एक साल के लिए एफडी के लिए कुछ बैंकों को चुन सकते हैं, जो आपको अच्छा ब्याज देंगे। आइए जानते हैं इन बैंक के एफडी निवेश में फाड़े के बारे में।
पढ़ें :- India and Poland Bilateral Trade : भारत-पोलैंड व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, तकनीक और निवेश पर फोकस
इन बैंकों में कर सकते हैं एफडी निवेश
स्टेट बैंक इंडिया : एक साल की एफडी के लिए एसबीआई यानि स्टेट बैंक इंडिया अपने ग्राहकों को 6.80 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। जबकि 2-3 साल की अवधि के लिए यह ब्याज दर 7 प्रतिशत रखी गई है।
कोटक महिंद्रा बैंक : एक साल की की एफडी के लिए कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इसके अलावा एक वर्ष से ज्यादा यानी 365 दिन से 389 दिन की अवधि के लिए यही ब्याज दर 7.10 प्रतिशत रखी गई है।
एक्सिस बैंक : एक साल के लिए एफडी में निवेश के लिए एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को एक वर्ष की एफडी पर 6.70 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।
पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब पर डेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल
आईसीआईसीआई बैंक : एक साल के लिए एफडी में निवेश पर आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को 6.7-7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा : 360 दिन की एफडी पर बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।