Right way to consume flax seeds in summer: अलसी के बीज का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तगर्मियों में अलसी के बीज बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, आप इसका सेवन संयमित मात्रा में कर सकते हैं। रोजाना एक चम्मच की मात्रा में कम से कम छह-आठ घंटे भीगे हुए अलसी के बीज का सेवन सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि अधिक मात्रा में इसके कारण पेट में सूजन, अपच सहित अन्य प्रकार की पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो साबुत अलसी के बीज (Flax seeds) खाने की बजाए अलसी के बीज को पीसकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, साबुत अलसी के बीज में ऊपर भूरे रंग का एक कवर जैसा होता है, जिसे पचाना आंत के लिए काफी मुश्किल होता है और इस वजह से अलसी के पोषक तत्वों को शरीर अवशोषित नहीं कर पाता। यही वजह है कि असली को पीसकर खाने की सलाह दी जाती है।
अलसी के बीजों (Flax seeds) में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और विभिन्न विटामिन और खनिज होते हैं जो ओवरऑल स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन में मदद करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।
अलसी के बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स त्वचा की हाइड्रेशन को सुधार सकता है और गर्मियों में त्वचा की समस्याओं जैसे ड्राइनेस और सनबर्न को कम करने में मदद करता है।
अलसी के बीज शरीर की हाइड्रेशन को बनाए रखने में मदद करते हैं जो गर्मियों के महीनों में फायदेमंद हैं। इसलिए हम गर्मियों में भी अलसी का सेवन कर सकते हैं।
पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी
अलसी के बीजों (Flax seeds) में हाई फाइबर पाया जाता है जिसकी वजह से बार बार भूख नहीं लगती लंबे समय तक पेट भरे रखने में मदद करता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए भुनी हुई अलसी किसी अमृत से कम नहीं। ये बीज कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।