Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

By प्रिया सिंह 
Updated Date

गर्मियों में आप को अपने बालों का विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में घूल मिट्टी के कारण आप के बाल झड़ने लगते हैं। गर्मियों के मौसम में हमें कई सारी चीजों का ध्यान देना चाहिए। आज हम आप को बताएंगे बालों को झड़ने से रोकने अथवा उसको लम्बा करने का तरीका।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

दही का उपयोग

बालों के लिए दही काफी गुढ़कारी माना जाता है। दही के नियमित सेवन से इसमें काफी लाभ देखने को मिलता है। दही को हमें अपने बालों में लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें फिर उसको धूल लें।

अंडे का सेवन

अंडे से बालों को कंडिशन और मॉइश्चर मिलता है जिससे बाल ड्राई नहीं होते हैं। अंडे को अच्छी तरह से फेंटे और करीब आधा कप फेंटे को अंडे के मिश्रण को बालों पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।

पढ़ें :- Pav Bhaji Recipe: चटोरी जुबान को चखाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी एट होम, बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

लौकी का जूस
यह एक ऐसा ब्यूटी टिप है जो आपके बालों के लिए चमत्कारिक साबित होगा। लौकी के जूस को बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें।

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए रामबाण कहा जात है। प्याज के रस का नियमित सेवन करने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है।

Advertisement