Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Business Astro Tips : कारोबार की तरक्की के लिए करें ये उपाय , साल भर बनी रहेगी प्रभु की कृपा

Business Astro Tips : कारोबार की तरक्की के लिए करें ये उपाय , साल भर बनी रहेगी प्रभु की कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Business astro tips : जीविकोपार्जन के लिए व्यवसाय करने वाले लोग हमेशा चाहते है कि उनका कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें। बिजनेस बढ़े और नई ऊंचाइयों को छुए। इसके लिए प्रतिदिन जीतोड़ मेहनत भी करते है। फिर भी मालिक अपने लाभ के लक्ष्यों को नहीं हासिल कर पाते। अपेक्षित सफलता न मिल पाने की वजह से  मालिक को निराशा का सामना करना पड़ता।  ज्योतिष के अनुसार किसी व्यवसाय की सफलता ज्योतिषीय कारणों पर भी निर्भर करती है। आइये जानते है कुछ सरल ज्योतिष के उपायों के बारे में जिससे व्यापार को चार चांद लग जाय।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

1.कारोबार में उन्नति करने के लिए कार्यस्थल या दुकान को मकड़ियों के जाले से मुक्त रखें। साथ ही कार्यस्थल को साफ रखें। इससे दुकान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। – कारोबार में धन लाभ के लिए दुकान के उत्तर पूर्व दिशा में पूजा स्थल पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
2.अगर व्यापार में बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं तो रोजाना “ॐ श्रीं श्रीं श्रीं परमाम् सिद्धिं श्री श्री श्री’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यापार में बढ़ोतरी होने लगती है
3.दुकान के लिए वास्तु के अनुसार, दुकान के मुखिया को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए, क्योंकि यह सबसे अधिक लाभदायक होता है। उनका मुख उत्तर या ईशान दिशा की ओर होना चाहिए।
4.हर मंगलवार को पूजा में हनुमान जी को चोला जरूर चढ़ाएं। ज्योतिषियों के मुताबिक चोला चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
5.नए साल के आगमन के साथ में ही तुलसी का पौधा घर में लगा लें और रोजाना इस पौधे की पूजा करें। ऐसा करने से परिवार में शांति बनी रहेगी।

Advertisement