Delimitation (Second) Bill, 2026 : शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पेश किया जाना है। सरकार बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने में लगी है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा- “भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है देश नहीं, इसीलिए उसे लोकसभा क्षेत्र की सीमाओं की चिंता है देश की सीमाओं की नहीं।
पढ़ें :- परिसीमन पर सियासत तेज, खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है देश नहीं, इसीलिए उसे लोकसभा क्षेत्र की सीमाओं की चिंता है देश की सीमाओं की नहीं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 28, 2026
दरअसल, विपक्षी दल ने परिसीमन (द्वितीय) बिल, 2026 को लेकर सरकार पर राजनीतिक लाभ, लोकतंत्र को कमजोर करने और बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के सीटों के पुनर्गठन की कोशिश करने का आरोप लगा लगा रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 334A के तहत महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण को तुरंत लागू करने के उद्देश्य से, सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का एक नया प्रावधान किया गया है। चूंकि परिसीमन विधेयक, 2026 की जगह परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 लाया जा रहा है, जिसमें इसके प्रावधानों में काफी बदलाव किए गए हैं, इसलिए लोकसभा में लंबित परिसीमन विधेयक, 2026 को वापस लेने का प्रस्ताव है।