Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पहली बार होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग पर शिप पर हुआ हमला, 15 भारतीय थे सवार, ईरान की इजरायल पर जवाबी कार्रवाई

पहली बार होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग पर शिप पर हुआ हमला, 15 भारतीय थे सवार, ईरान की इजरायल पर जवाबी कार्रवाई

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के सुयंक्त हमले में शनिवार को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस का बदला लेने के लिए ईरान पूरी तरह से बौखला गयाा है। ईरान इजरायल पर अपनी पूरी ताकत से कार्रवाई कर रहा है। ओमान तट पर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला कर दिया। टैंकर में 15 भारतीय भी सवार है।

पढ़ें :- संघर्ष के बीच यूरोप के एक देश ने अमेरिका के बंद किया एयरस्पेस, युद्धक विमान को लगाना होगा हजारों किलोमीटर का चक्कर

ओमान के मुसंदम पेनिनसुला के पास पलाऊ का झंडा लगे हुए एक तेल के टैंकर पर हमला हुआ है। ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर (MSC) ने बताया कि हमले में चार लोग घायल हुए है। बता दे कि होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया भर में तेल शिपिंग का रास्ता है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री चोकपॉइंट भी है। ओमान एमएससी ने बताया कि तेल टैंकर, स्काईलाइट और 20 लोगों के क्रू के साथ चल रहा था। तैल टैंकर में 15 भारतीय और पांच ईरानी नागरिक सवार थे। मुसंदम में खासाब पोर्ट से पांच नॉटिकल मील दूर हुए हमले के बाद क्रू को निकाल लिया गया। बता दे कि यह पहली बार है जब ओमान में या उसके आस-पास किसी टारगेट पर हमला हुआ है।

Advertisement