नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में हिस्सा लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि विदेशी लुटेरों ने मंदिर तोड़े थे, विश्वविद्यालय तोड़े थे। इसके अलावा विदेशी आक्रांताओं ने आंदोलनकारियों को प्रताड़ित किया था, आज वही भाजपा (BJP) कर रही है। भाजपा (BJP) में अहंकार है।
पढ़ें :- यूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन का हो रहा है निर्माण : अमित शाह
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पेपर लीक में जितने लोग शामिल होते हैं वह भाजपाई हैं, कोई भी दोषी नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि नौकरी भी इसलिए सरकार नहीं देती, क्योंकि आरक्षण देना पड़ेगा। मुझे दुख है कि आज लाठी भी चली है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम जी (Maryada Purushottam Lord Ram) के यहां पर चोरी हो गई। कहीं तो यह लगता है कि लखनऊ वाले दिल्ली वालों को नीचा दिखाना चाहते हैं।