Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार-2024, ट्रस्ट ने किया ऐलान

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार-2024, ट्रस्ट ने किया ऐलान

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की अध्यक्षता में पुरस्कार के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार-2024 (Indira Gandhi Peace Prize-2024) का ऐलान किया गया है। शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार-2024 (Indira Gandhi Peace Prize-2024)  चिली की पूर्व राष्ट्रपति और प्रमुख मानवाधिकार आवाज मिशेल बाचेलेट (Michelle Bachelet) को प्रदान किया जा रहा है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?

वहीं इस मामले में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट (Indira Gandhi Memorial Trust) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति मिशेल बेचेलेट मानवाधिकार, शांति और समानता के लिए दुनिया की सबसे प्रमुख आवाजों में से एक हैं। संयुक्त राष्ट्र महिला की संस्थापक निदेशक, मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त और चिली की राष्ट्रपति के रूप में अपनी कई भूमिकाओं में, उन्होंने देश और दुनिया भर में लैंगिक समानता और आबादी के सबसे कमज़ोर वर्गों के अधिकारों के लिए दृढ़ता से आवाज़ उठाई है।

ट्रस्ट के बयान में आगे कहा गया है कि, शांति और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए खड़े होने में उनका व्यक्तिगत साहस और उदाहरण दुनिया भर के पुरुषों और महिलाओं को प्रेरित करता है। बयान में कहा गया है कि इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Peace Prize) बेचेलेट को दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों के लिए उदाहरण और प्रेरणा के रूप में दिया जाता है, क्योंकि वे कठिन परिस्थितियों में शांति, लैंगिक समानता, मानवाधिकार, लोकतंत्र और विकास के लिए लगातार प्रयास करती हैं और चिली के साथ भारत के संबंधों में उनके योगदान के लिए दिया जाता है।

मिशेल बेचेलेट को जानें

वेरोनिका मिशेल बेचेलेट जेरिया (Veronica Michelle Bachelet Jeria) का जन्म 29 सितंबर 1951 में हुआ था। बेचेलेट के पिता चिली की वायु सेना में जनरल थे और उनकी मां पुरातत्वविद् थीं। वे चिली गणराज्य (Republic of Chile) की पहली महिला राष्ट्रपति पद पर रह चुकी हैं। उन्होंने दो बार (2006-10 और 2014-18) चिली गणराज्य (Republic of Chile) के राष्ट्रपति के रूप में पद संभाला है।

पढ़ें :- अभिनेता पवन क्लयाण के सेहत को लेकर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट, पीएम ने लिया हालचाल
Advertisement