Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  (Dr. Manmohan Singh) की अचानक तबियत खराब हो गयी है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही वो लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

अचानक तबियत खराब होने पर पूर्व प्रधानमंत्री (Dr. Manmohan Singh) को दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत स्थिर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूर्व प्रधानमंत्री (Dr. Manmohan Singh) का उपचार न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे हैं।

बता दें कि, 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) शुगर की बीमारी से परेशान हैं। साथ ही इसी साल वो कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वो कोरोना को हराकर वापस लौटे।

Advertisement