Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल में लिखी ‘शाहजहांपुर से देवरिया, रेलवे स्टेशन से जेल तक’ का शीघ्र प्रकाशन : अमिताभ ठाकुर

जेल में लिखी ‘शाहजहांपुर से देवरिया, रेलवे स्टेशन से जेल तक’ का शीघ्र प्रकाशन : अमिताभ ठाकुर

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की पुस्तक ‘शाहजहांपुर से देवरिया: रेलवे स्टेशन से जेल तक’ का शीघ्र ही प्रकाशन किया जा रहा है। श्री ठाकुर ने बताया कि यह पुस्तक उन्हें 09 दिसंबर 2025 को रात 1.30 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस से उतारे जाने और वहां से देवरिया लाकर 10 दिसंबर की शाम 4 बजे देवरिया जेल ले जाए जाने की घटना पर है। पुस्तक में उस पूरी घटना और उससे जुड़े घटनाक्रमों के साथ लेखक के अनुभवों और इस संबंध में उनका व्यक्तिगत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने अब तक 55 प्रत्याशी किया घोषित, प्रचार प्रारंभ

इस पुस्तक का मूल लेखन देवरिया जेल में किया गया था। अब इस मूल हस्तलिखित पांडुलिपि को बिना किसी परिवर्तन के जस का तस प्रकाशित किया जा रहा है, जिसमे मूल घटनाओं, विचारों अथवा विश्लेषण में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अमिताभ ठाकुर के अनुसार यह पुस्तक केवल एक व्यक्तिगत अनुभव तक सीमित नहीं है। इसमें मानवाधिकारों, पुलिस की कार्यप्रणाली, पुलिस शक्तियों के प्रयोग, विधिक प्रक्रियाओं, प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य अपने अनुभवों और उनसे जुड़े प्रश्नों को सार्वजनिक विमर्श के सामने रखना तथा कानून के शासन, मानवाधिकारों और संस्थागत जवाबदेही से संबंधित मुद्दों पर सार्थक चर्चा को प्रोत्साहित करना है।

Advertisement