September 2026 Grah Gochar : सितंबर 2026 में ग्रहों की चाल बदलने वाली है। इस माह में शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल अपनी चाल चलते हुए राशि बदलेंगे। ज्योतिष के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। देश दुनिया में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव का आज होगा चित्रा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
2 सितंबर को तुला में जाएंगे शुक्र
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि महीने की शुरुआत में 2 सितंबर को शुक्र कन्या से निकलकर अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि के लिए गोचर शुभ बताया गया है. इसके अलावा, बुध 7 सितंबर को अपनी उच्च और स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे।
17 सितंबर को सूर्य और 18 को मंगल बदलेंगे राशि
उन्होंने आगे बताया कि 17 सितंबर को आतमा के कारक देवता सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इससे अटके काम पूरे होने और पुराने सौदों में लाभ के योग बन सकते हैं।
26 सितंबर को फिर बदलेगा बुध
आचार्य ने बताया कि महीने के अंत में 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे।