Firing at Rohit Shetty’s House : मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर रविवार (1 फरवरी, 2026) को फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में आरोपियों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोंकर से जुड़े होने का पता चला है, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी है।
पढ़ें :- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुणे पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 संदिग्ध हिरासत में
ये चारों उन पांच लोगों में शामिल थे जिन्हें पहले पुणे में हिरासत में लिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मुंबई लाया गया, जहां एक कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 12:45 बजे जुहू इलाके में नौ मंज़िला इमारत की पहली मंज़िल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं थी। एक गोली इमारत में मौजूद एक जिम के शीशे पर लगी।
फायरिंग के कुछ घंटों बाद, सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट सामने आया जिसमें दावा किया गया था कि इस अपराध के पीछे मिस्टर लोंकर का हाथ है। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और यह पता नहीं चला कि जब यह घटना हुई, तब शेट्टी घटना स्थल पर थे या नहीं। फायरिंग के बाद मिस्टर शेट्टी की बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।