Fridge Compressor Overheating: गर्मी के सीजन में कूलर, एसी, फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस बेहद काम आते हैं, लेकिन पिछले दिनों इन होम अप्लायंस में ओवरहीटिंग के चलते आग लगने या ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में हम आपको फ्रिज के रख-रखाव से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां देने वाले हैं, जिससे आप किसी तरह के नुकसान से बचे रहें।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, गर्मी के सीजन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले अप्लायंस में फ्रिज यानी रेफ्रिजरेटर शामिल है, जिसे लोग 24 घंटे नॉन-स्टॉप चलाते हैं। लेकिन फ्रिज को लगातार चलाने से इसका कंप्रेसर बहुत तेजी से गर्म होता है और कूलिंग भी प्रभावित होती है। वहीं, फ्रिज को सही जगह पर न रखा जाए तो कंप्रेसर पर बुरा असर पड़ता है। एक्सपार्ट्स की माने तो फ्रिज पुराना हो या नया उसे इस्तेमाल के लिए रखते समय पीछे की तरफ पर्याप्त जगह खाली होनी चाहिए, जिससे कंप्रेसर पर हवा लगती रहे।
फ्रिज को दीवार से सटाकर रखने से कंप्रेसर पर हवा नहीं लगेगी और यह तेजी से गर्म भी हो सकता है। ऐसे में इसके मोटर में आग लगने का जोखिम रहता है। ऐसे में फ्रिज को जहां पर रख रहे हैं उसके पीछे कम से कम 4-6 इंच की जगह होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्रेसर से बहुत तेज आवाज आने या बिल्कुल आवाज न आने पर भी ध्यान दें।