नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कहा कि, सभी प्रधानमंत्री से लेकर सभी सांसद जोर-जोर से हंसने लगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को लेकर प्रेस से लेकर शादी तक की बात कह दी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
पढ़ें :- BJP government UP: सीएम योगी बोले-नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक दी है सरकारी नौकरी
दरअसल, सदन को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, मैं देवेगौड़ा को 54 वर्षों से जानता हूं। उनके साथ ही मैंने काम किया, लेकिन क्या हुआ मुझें मालूम नहीं। उन्होंने प्रेम हमारे साथ किया, मोहब्बत हमारे साथ किया और शादी मोदी साहब के साथ कर ली। ये जल्दी ही हुआ कैसे हुआ मुझे मालूम नहीं।’
मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर पीएम मोदी सहित पूरा सदन ठहाकों से गुंज उठा। इसके बाद उन्होंने रामदास अठावले पर भी मजाकिया अंदाज में निशाना साधा। खरगे ने हंसते हुए कहा कि अठावले अपनी कविताओं में हमेशा पीएम मोदी की तारीफ करते हैं। लगता है कि अठावले को मोदी जी की तारीफ के अलावा कोई और कविता आती ही नहीं है। जिससे सदस्यों के बीच फिर से हंसी की लहर दौड़ गई।