Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार बप्पा को लगाएं भोग, बदल जाएगी फूटी किस्मत

Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार बप्पा को लगाएं भोग, बदल जाएगी फूटी किस्मत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गणेश महोत्सव (Ganesh Festival) प्रतिवर्ष 10 दिनों तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान गणेश (Lord Ganesha) के जन्म का प्रतीक है, ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान कठिन व्रत और भाव के साथ पूजा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

पढ़ें :- Pind Daan Black sesame seeds :  पिंडदान में काले तिल का विशेष महत्व है  , जानें उत्पत्ति और सूक्ष्म ऊर्जा

वहीं, इस पर्व (Ganesh Chaturthi 2024 ) में बप्पा (Bappa) को क्या भोग लगाना है? उसके बारे में जानते हैं, जिससे उनका पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो सके, तो चलिए जानते हैं।

बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग

मेष राशि: मेष राशि के लोग गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक इस शुभ दिन पर बप्पा को मोदक का भोग लगाएं।

पढ़ें :- Food for Pitru Paksha :  पितृ पक्ष में इस तरह का भोजन वर्जित, सेवन से पितर रुष्ट हो सकते हैं

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक इस दिन श्री गणपति को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को मावे के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर विघ्नहर्ता को गुड़ के मोदक चढ़ाने चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Jitiya Vrat 2026 : इस दिन रखा जाएगा जितिया व्रत?भगवान जीमूतवाहन की होती है पूजा

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को मेवे के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर श्री गणेश को तिल-गुड़ के लड्डू अर्पित करने चाहिए।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को भी इस शुभ तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2026 : कितने दिन का होगा श्राद्ध और देखें पूरी लिस्ट ,  पिंडदान से मिलती है देवतुल्य पितरों की आत्मा की शांति
Advertisement