Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Garlic In Winter : सर्दियों में लहसुन के कई फायदे , कई समस्याएं दूर हो सकती हैं

Garlic In Winter : सर्दियों में लहसुन के कई फायदे , कई समस्याएं दूर हो सकती हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Garlic In Winter : सर्दियों में सेहत को बनाए रखने के लिए खान पान में विशेष ध्यान देना आवश्यक है। सर्दियों में लहसुन के कई फायदे है। लहसुन को औषधि के रूप में कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है और यही वजह है कि इसे सर्दियों में इसका अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन की खुशबू भूख और बढ़ा देती है।

पढ़ें :- रोज रोज जल्दी में नहीं खाते ब्रेकफास्ट तो शरीर को होते हैं ये नुकसान

सर्दियों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से लहसुन बचाव करती है।  दमा के मरीजों के लिए इसे खाना लाभकारी हो सकता है। लहसुन खाने से लिपिड की मात्रा कम होती है। दिल की हेल्थ के लिए भी यह अच्छा माना जाता है। लहसुन से डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल होता है। यह जॉइंट पेन कम करता है।

लहसुन की चटनी खाने से कब्ज खत्म होती है। भूख बढ़ती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है। तिल के तेल, नारियल के तेल या सरसों के तेल में लहसुन को भूनकर इस ऑयल का इस्तेमाल करें तो दाद खत्म हो जाएगा।

Advertisement