Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gautam Adani: दुनिया के पांचवे सबसे अ​मीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, जानिए किसको पछाड़कर बनाई जगह

Gautam Adani: दुनिया के पांचवे सबसे अ​मीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, जानिए किसको पछाड़कर बनाई जगह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gautam Adani: देश के उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। अब वो दुनिया के पांचवे सबसे धनवान व्यक्ति हो गए हैं। अडानी ने वॉरेन बफे को पीछे छोड़कर यहां पर अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 123.7 अरब डॉलर हो गई है और इसी के साथ उन्होंने 121.7 अरब डॉलर की मिल्कियत वाले वॉरेन बफे को पीछे छोड़कर दुनिया के पांचवें सबसे धनवान व्यक्ति हो गए हैं।

पढ़ें :- Forbes List : '30 अंडर 30 एशिया' सूची का 9वां संस्करण जारी, इन भारतीयों को मिली जगह

वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि, गौतम अडानी (Gautam Adani) लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर के उद्योगपतियों के बीच अपना झंडा बुलंद करते जा रहे हैं। ऐसे में अब अब अडानी से आगे दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क, अमेजन के जेफ बेजोस, बर्नार्ड अरनॉल्ट और बिल गेट्स रह गए हैं।

माक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स से गौतम अडानी महज सात अरब डॉलर पीछे हैं। बता दें कि, गौतम अडानी अडानी समूह के संस्थापक और चेयरमैन हैं। अडानी ग्रुप एयरपोर्ट्स से लेकर बंदरगाहों तक और पावर जेनरेशन से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक के कारोबार में है। इसके साथ ही इनके कई और कारोबार हैं।

Advertisement