Benefits of tea leaf water: गर्मियों में बालों को खास देखभाल की जरुरत होती है। क्योंकि धूप, धूल और पसीने की वजह से बाल चिपचिपे होकर झड़ने लगते है। वहीं कई लोग असमय सफेद बालों की समस्या से भी परेशान रहते है। आज हम आपको घर में एक आसान से नुस्खा बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप रुखे बेजान और असमय सफेद हो रहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
पढ़ें :- दाग-धब्बे और डल स्किन के लिए कितना फायदेमंद है चावल का पानी? एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका
चायपत्ती का पानी बालों में इस्तेमाल करने से ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही बालों को झड़ने से भी रोकता है। चाय की पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाये जाते है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करते है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और इसमें मौजूद कैफीन हालों को झड़ने से रोकता है।
चाय की पत्ती का पानी बालों में इस्तेमाल करने से नेचुरली चमक आती है। साथ ही इसका टेक्सचर बेहतर होता है। खासतौर से जब शैंपू करने के बाद कंडीशनर की जग चाय की पत्ती का पानी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों का रुखापन कम होता है। रुखे सूखे बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए चाय की पत्ती और एलोवेरा जेल मिलाकर लगा लें।
अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे है तो आप चाय की पत्ती के पानी का इस्तेमाल करने से बालों का रंग बेहतर होता है। चाय की पत्ती का पानी बालों में कोलेजन भी बूस्ट करता है, जिससे बाल हेल्दी रहते है।
बालों में डैंड्रफ, खुजली और इरीटेशन से परेशान है तो चाय की पत्ती का पानी का इस्तेमाल से फायदा मिलेगा। इसमें एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते है, जो डैंड्रफ बनाने वाले फंगस को कंट्रोल करते है।
पढ़ें :- पूर्व CM की बेटी ने पूल में दिखाई ग्लैमरस अदाएं, मालदीव में समंदर किनारे बर्थडे की तस्वीरें की शेयर
चाय पत्ती का पानी स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और डेड स्किन को रिमूव करता है। इससे स्कैल्प हेल्दी और बालों में खुजली और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
बालों में चाय की पत्ती का पानी इस्तेमाल करने के लिए एक पैन में लगभग दो कप पानी लें। इसमें दो चम्मच चाय की पत्ती डालें। पानी को धीमी आंच पर उबलने दें। लगभग दस मिनट के लिए पानी को ऐसे ही उबलने दें।
जब तक पानी का रंगा गहरा और गाढ़ा न हो जाए। फिर इसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब आपक इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते है। बालों को स्प्रे कर सकते है। या फिर शैंपू करने के बाद कंडीशनर की जगह इस्तेमाल कर सकते है।