Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Girish Chandra Yadav jeevan Parichay : गिरीश चन्‍द्र यादव ने एक दशक बाद इस सीट पर खिलाया कमल, तो योगी ने इनाम में दिया मंत्री पद

Girish Chandra Yadav jeevan Parichay : गिरीश चन्‍द्र यादव ने एक दशक बाद इस सीट पर खिलाया कमल, तो योगी ने इनाम में दिया मंत्री पद

By संतोष सिंह 
Updated Date

Girish Chandra Yadav jeevan Parichay

Girish Chandra Yadav jeevan Parichay : यूपी (UP)  के जौनपुर जिले की निर्वाचन क्षेत्र – 366 सदर विधानसभा सीट जौनपुर से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के टिकट पर गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav)  पहली बार उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा के लिए पहली बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा के गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने 90324 मत प्राप्त कर कांग्रेस के नदीम जावेद (Nadeem Javed) को 12 हजार 284 मतों के अंतर से परास्त कर 10 सालों बाद इतिहास रच दिया है। गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) को मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ  मंत्रिमंडल (Yogi Adityanath’s cabinet) में आवास और शहरी नियोजन राज्य मंत्री(State Minister for Housing and Urban Planning in Uttar Pradesh ) नियुक्त किए गए।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

शिक्षा और जीवन शैली

गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) का जन्म 1 अक्टूबर 1974 जौनपुर जिले में पनियारिया के समसपुर में हुआ था। गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने संजू यादव से 1990 में विवाह किया था। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। श्री यादव पेशे से कृषक हैं और समाज सेवा में उनकी विशेष रुचि है। उनके पास विज्ञान, शिक्षा, कानून में तीन स्नातक डिग्री है।

ये है पूरा सफरनामा

नाम – गिरीश चन्‍द्र यादव
निर्वाचन क्षेत्र – 366, जौनपुर सदर विधानसभा सीट
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम – सबधू यादव
जन्‍म तिथि – 10 जनवरी, 1974
जन्‍म स्थान – समसपुर, पनियरिया (जौनपुर)
धर्म – हिन्दू
जाति – यादव (अहीर) पिछड़ी जाति
शिक्षा – बीएससी, बीएड, एलएलबी
विवाह तिथि- 22 मई, 1990
पत्‍नी का नाम- संजू यादव
सन्तान- एक पुत्र, दो पुत्रियाँ
व्‍यवसाय- कृषि
मुख्यावास- ग्राम-समसपुर, पनियरिया, पोस्ट-गड़ैला, जिला-जौनपुर

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

10 साल बाद इस सीट पर बार जीती भाजपा

गिरीश चंद्र यादव 1993 से भाजपा में सक्रिय रहने के साथ-साथ पार्टी के जिला महामंत्री रह चुके हैं। 10 साल बाद इस सीट पर जीत हुई है। इसके साथ सत्ता के विपरीत परिणाम आने का मिथक भी टूट गया है। पिछले कई चुनावों से यह देखा जाता रहा कि इस क्षेत्र से जिस दल के उम्मीदवार को जीत हासिल होती रही, प्रदेश में वह पार्टी सत्ता से दूर रहती रही, लेकिन इस बार यह मिथक टूटा और प्रदेश में जहां भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गिरीश यादव को भी विजयश्री हासिल हुई।

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
मार्च, 2017 राज्यमंत्री, नगर विकास तथा अभाव सहायता एवं पुनर्वास विभाग ( योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल)

Advertisement