Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Malai Paratha Roll: बच्चों को टिफिन में दें या फिर प्लेट में परोसे बड़े चाव से खाएंगे मलाई पराठा रोल, रेसिपी

Malai Paratha Roll: बच्चों को टिफिन में दें या फिर प्लेट में परोसे बड़े चाव से खाएंगे मलाई पराठा रोल, रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बच्चो को खाना खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। घर के बने खाने से हट कर सिर्फ फास्ट फूड खाने की ही जिद करते है। रोटी खाने के नाम से मुंह बनाने लगते है। आज  हम आपको मलाई पराठा रोल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे बच्चे उंगलियां चाटकर खाएंगे।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

मलाई पराठा रोल बनाने के लिए जरुरी सामान

दूध की मलाई – 1 कप
आटा – 1 कटोरी
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
चीनी पाउडर – स्वादानुसार
देसी घी – जरूरत के मुताबिक
नमक – 1 चुटकी

मलाई पराठा रोल बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में आटा डालें और उसमें एक चुटकी नमक डालकर मिक्स करें। अब आटे में थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और आटा गूंथ लें। आटा तब तक गूथें जब तक कि सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद एक बाउल लें और उसमें मलाई डाल दें। अब मलाई में चीनी का पाउडर डालें और चम्मच की मदद से दोनों को ठीक तरह से मिलाते हुए एकसार कर लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब आटे की एक लोई लें और उसे समतल जगह पर रखकर गोल बेलें। जब लोई थोड़ी बड़ी हो जाए तो उसमें चम्मच की मदद से मलाई-चीनी के मिश्रण को रखें और चारों ओर से बंद कर दें। इसके बाद हल्के हाथों से मलाई पराठा बेल लें।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। तवा गरम होने के बाद उस पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद तवे पर पराठा डालें और उसे सेकें। कुछ देर तक सेंकने के बाद पराठा पलट दें और ऊपरी हिस्से पर घी लगाएं।

पराठा तब तक पलट-पलटकर सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी मलाई और आटे से मलाई पराठे तैयार कर लें।

Advertisement