Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL के अगले संस्करण में इस टीम से खेलते नजर आ सकते है ग्लेन मैक्सवेल

IPL के अगले संस्करण में इस टीम से खेलते नजर आ सकते है ग्लेन मैक्सवेल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की टीम से अपना IPL कैरियर शुरू करने वाले आस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल पिछले कई सीजन से पंजाब की टीम के लिए खेल रहे थे। इस बार पंजाब की टीम ने उन्हे रीलीज कर दिया है। IPL के लिए ग्लेन की नीलामी फिर से होनी है। IPL के अगले संस्करण के लिए 18 फरवरी से निलामी शुरू होगी।

पढ़ें :- Indian Women's Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सलीमा टेटे होंगी नई कप्तान

जिसमे फ्रेंचाइजी की टीमें जिन्होंने अपने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रीलीज किया है वो अगले सत्र के लिए नए खिलाड़ियों को खरीदेंगी। पिछले सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण पंजाब की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को रीलीज कर दिया था। भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से वर्तमान सांसद गौतम गंभीर ने बताया कि ग्लेन इस बार किस टीम से खेलते नजर आ सकते है।

गौतम ने कहा कि ग्लेन को अगले सीजन के लिए विराट कोहली की टीम बैंग्लोर रायल चैलेंजर्स खरीद सकती है। कोहली अगले सीजन में आपको ओपनर के तौर पर बैटिंग करते ​हुए नजर आ सकते है। मध्य क्रम में डिविलीयर्स की मौजूदगी के साथ साथ ग्लेन का टीम में होना सोने पर सुहागा जैसा होगा। टीम को बैटिंग में मजबूत धार मिलेगी।

 

पढ़ें :- मयंक यादव की चमक सकती है किस्मत; BCCI से जल्द मिलेगा बड़ा इनाम
Advertisement