Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Goa Election Results 2022: CM सावंत लगातार तीसरी बार जीते, कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते

Goa Election Results 2022: CM सावंत लगातार तीसरी बार जीते, कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते

By अनूप कुमार 
Updated Date

Goa Election Results 2022 : गोवा विधानसभा चुनाव के सभी 40 सीटों पर रुझान आ गए हैं। सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार जीत गए हैं। इसके बाद सावंत ने कहा है कि BJP 20 से ज्यादा सीटें जीत रही है। हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

यहां शुरुआती रुझानों में बीजेपी 19, कांग्रेस 14, टीएमसी 5 पर आगे चल रही है। हालांकि सूबे में भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। इस बार यहां चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई और दलों ने भी अपना पूरा जोर लगाया है। गोवा में वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राने वलपोई सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी देविका राने पोयम सीट से आगे चल रही हैं।

कैलेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते। नवेलिम से BJP के उल्हास टुएंकर की जीत के बाद यहां TMC उम्मीदवार ने आपत्ति दर्ज कराई। अब यहां दोबारा मतों की गणना हो रही है। बिचोलिम से निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी चुनाव जीत गए हैं। तिविम से BJP के नीलकंठ रामनाथ 2018 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के कांग्रेस के लोत्लिकर को हराया।

Advertisement