Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Gobi Do Pyaza recipe: अभी तक नहीं खाई होगी इतनी लाजवाब डिश, आज लंच में ट्राई करें गोभी दो प्याज़ा रेसिपी

Gobi Do Pyaza recipe: अभी तक नहीं खाई होगी इतनी लाजवाब डिश, आज लंच में ट्राई करें गोभी दो प्याज़ा रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Gobi Do Pyaza recipe: अगर सुबह से ही एक की कशमकश में समय बीत रहा है कि आज लंच में क्या बनाऊं। तो आज हम आपके लिए बेहतरीन रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे आप चावल, रोटी या फिर पराठे के साथ सर्व कर सकती है। आज हम आपके लिए स्पेशल गोभी दो प्याजा की रेसिपी लेकर आये हैं।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

इसे आप एक बार बनाएंगे तो परिवार के सभी सदस्य बार बार इसे बनाने की डिमांड रखेंगे। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। इसे आप स्पेशल मौंको पर भी बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं गोभी दो प्याजा की रेसिपी।

गोभी दो प्याज़ा रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

– फूलगोभी: 1 मध्यम आकार (छोटे टुकड़ों में काटी हुई)
– प्याज: 2 बड़े (1 बारीक कटा हुआ और 1 मोटा चौकोर टुकड़ों में)
– टमाटर: 2 (प्यूरी बना लें या बारीक काट लें)
– शिमला मिर्च: 1 (चौकोर टुकड़ों में, वैकल्पिक)
– अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
– हरी मिर्च: 2-3 (कटी हुई)
– हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
– धनिया पाउडर: 1 चम्मच
– गरम मसाला: 1/2 चम्मच
– जीरा: 1/2 चम्मच
– कसूरी मेथी: 1/2 चम्मच
– नमक: स्वादानुसार
– तेल: 3-4 टेबलस्पून

सजाने के लिए:
– धनिया पत्ती: 2 टेबलस्पून (कटी हुई)
– नींबू का रस: 1 चम्मच

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

गोभी दो प्याज़ा रेसिपी बनाने का तरीका

गोभी की तैयारी:
1. गोभी के टुकड़ों को हल्के नमक और पानी में 3-4 मिनट तक उबालें या गरम पानी में डालकर रखें।
2. पानी से निकालकर छान लें और सूखा लें।

गोभी को फ्राई करें:
1. एक कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें।
2. गोभी को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें और अलग रख दें।

मसाला तैयार करें:
1. कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें।
2. जीरा डालें, जब वह चटकने लगे तो कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा भूनें।
3. अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें।
4. टमाटर प्यूरी डालें और मसालों (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, और नमक) को डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें।

प्याज और शिमला मिर्च डालें:
1. चौकोर कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च को मसाले में डालें और तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।
2. इसमें फ्राई की हुई गोभी डालें और अच्छे से मिलाएं।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है

5. फाइनल टच:
1. गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
2. नींबू का रस डालें और कटी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

परोसने का तरीका:
– गोभी दो प्याज़ा को गरमागरम रोटी, नान या पराठे के साथ परोसें।
– यह साइड डिश के रूप में दाल-चावल के साथ भी परफेक्ट है।

Advertisement