Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold Price Today: लगातार 3 दिन सोने के रेट में बड़ी गिरावट, यहां जाने अपने शहर का 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Price Today: लगातार 3 दिन सोने के रेट में बड़ी गिरावट, यहां जाने अपने शहर का 10 ग्राम गोल्ड का भाव

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Gold Price Today: सोने के भाव में (Gold Price Today) लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है इसके साथ ही चांदी की कीमतें (Silver Price Today) भी कम हो रही हैं। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 3 दिसंबर 2021 को सोने के दाम में 196 रुपये की कमी दर्ज की गई। बता दें कि इसके पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पढ़ें :- Adani Ports and Special Economic Zone :  इस देश में भी होगा अडानी का पोर्ट , चल रही बातचीत

आपको बता दें, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज भी सोना गिरकर कारोबार कर रहा है। गुडरिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 46000 रुपये है तो वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 50840 रुपये है।

बता दें कि दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में 196 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इससे राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का दाम 46,581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने की कीमतों में कमी आई और ये 1,767 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

जाने अपने शहर में गोल्ड का रेट 

चेन्नई

मुंबई 

नई दिल्ली 

कोलकाता

बैंगलोर/बेंगलुरु

हैदराबाद

केरल 

पुणे

बड़ौदा

अहमदाबाद

जयपुर 

लखनऊ 

कोयंबटूर

Advertisement