Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold price Today: सोने के दाम ने फिर बदली करवट, चांदी की चमक भी हुई तेज जाने 10 ग्राम का भाव

Gold price Today: सोने के दाम ने फिर बदली करवट, चांदी की चमक भी हुई तेज जाने 10 ग्राम का भाव

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कोरोना काल में सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। भले ही पिछले दो महीनों में सोने के दाम 5000 रुपए तक बढ़ गए लेकिन फिर अब एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को सोने के भाव गिरकर 47 हजार 649 हो गए थे। हालांकि, चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। वहीं आज सोने का भाव फिर बढ़ गया, वहीं चांदी का भाव 40 पैसे कम हो गया।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

सोने-चांदी को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले सोने- चांदी के भाव आज के क्या हैं, ये जान लीजिए। बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी के भाव स्थिर रहने के बाद शुक्रवार और शनिवार को दामों में गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि आज एक बार फिर से सोना महंगा हो गया है, हालांकि चांदी के रेट में गिरावट आई है।

दरअसल, रविवार (30 May 2021) को सोना और चांदी के दाम में बदलाव हुआ है। आज 22 कैरट सोने के दाम में 90 रुपये प्रति दस ग्राम मंहगा हो गया है, जबकि 24 कैरट का गोल्ड भी 90 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट से बढ़ गया है।। इसके साथ ही सिल्वर की कीमतों की बात करें तो चांदी के आज के भाव में 400 रुपए की बंपर गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत (Silver Price Today) में कमी होने के बाद 71600 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। जबकि शनिवार को यह 70000 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।

शहर 24 कैरेट गोल्ड का भाव (10 ग्राम)

क्या है महानगरों में चांदी की कीमत (1 Kg)

Advertisement