Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold Silver Price : सोना एक झटके में 7200 रुपए सस्ता, चांदी पड़ गई फीकी

Gold Silver Price : सोना एक झटके में 7200 रुपए सस्ता, चांदी पड़ गई फीकी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)  पर आज  बुधवार को सोने में भारी गिरावट आई। सोने की कीमतें (Gold Price) 5.61 फीसदी टूटकर 1,20,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जो 1,28,271 रुपए के उच्च स्तर से 7,200 रुपए कम है। खबर लिखे जाने तक इसमें 7500 रुपए से ज्यादा की कम दर्ज की गई। वहीं चांदी (Silver Price) भी 5989 रुपए लुढ़ककर 1,43,900 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। इसमें करीब 4 फीसदी की कमी आई।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

12 साल की रिकॉर्ड गिरावट के बाद भी गिरे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 12 साल की रिकॉर्ड गिरावट के बाद MCX पर आज शाम 5 बजे कारोबार में तेज गिरावट देखी गई। सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जो कई कारकों से प्रभावित है। अमेरिका-चीन के बीच सकारात्मक व्यापार वार्ता, मजबूत डॉलर, और तकनीकी स्तरों का अत्यधिक ऊंचा होना इसका कारण है। निवेशकों की अनिश्चितता, अमेरिकी सरकार के शटडाउन के कारण डेटा की कमी, और भारत में मौसमी मांग खत्म होने से भी असर पड़ा।

एएनजेड ग्रुप के विश्लेषक ब्रायन मार्टिन और डैनियल हाइन्स का कहना है कि ऊंचे पोजीशन स्तरों ने बिकवाली को बढ़ावा दिया। हालांकि, दीर्घकालिक सकारात्मक कारक कीमतों को समर्थन दे सकते हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी अप्रैल के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंची।

IBJA पर आज क्या सोना-चांदी का भाव?

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी फिसली, जान लें क्या है आज का रेट

आज गोवर्धन पूजा के दिन IBJA पर 24 कैरेट सोने (Gold Price ) का भाव 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 126730 रुपए था। इसमें 2893 रुपए की कमी आई। ठीक इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड में 2586 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 1,23,499 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी में 1,51,501 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Price) तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इसकी कीमत 1,60,100 रुपए प्रति किलोग्राम थी। यानी इसमें 7599 रुपए की भारी गिरावट आई है।

17 अक्टूबर के बाद से कितना गिरा सोना-चांदी?

खास बात यह है कि धन तेरस के बाद से सोना चांदी में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई। IBJA के मुताबिक, पिछले पांच दिन में सोना जहां 6796 रुपए सस्ता हुआ है, तो वहीं चांदी में 18,774 रुपए की भारी गिरावट आई है। 17 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,23,907 रुपए रह गया। तो वहीं चांदी 1,71,275 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो 22 अक्टूबर को 1,52,501 रुपए रह गई।

Advertisement