Gold-Silver Price Hike Tariff Cut Impact: बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी सन्नाटा अब शोर में बदल गया है। अगर आप भी सोने और चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट को देखकर मायूस थे, तो अब आपके लिए जश्न मनाने का वक्त आ गया है। कमोडिटी मार्केट में आज ऐसी जबरदस्त रिकवरी देखी गई है, जिसने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कुछ हफ्तों से जो चांदी मिट्टी के मोल बिक रही थी, उसने आज ऐसी छलांग लगाई है कि बड़े-बड़े जानकार भी हैरान रह गए हैं। यह तेजी केवल एक इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे सात समंदर पार से आई एक बड़ी खबर है।
पढ़ें :- अगले चुनाव में जनता बुल और बुलडोज़र दोनों का इलाज कर देगी...अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
चांदी ने लगाई रिकॉर्ड छलांग, सोने में भी भारी उछाल
आज भारतीय कमोडिटी मार्केट यानी एमसीएक्स (MCX) पर चांदी की कीमतों में आग लग गई। चांदी का भाव 6 प्रतिशत से भी ज्यादा की तूफानी तेजी के साथ सीधे 250,436 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले तक चांदी अपने ऊपरी स्तर से करीब 46 प्रतिशत तक नीचे गिर चुकी थी, लेकिन आज की रिकवरी ने पुराने सारे घाव भर दिए हैं। सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने ने भी अपनी चमक बिखेरी है। एमसीएक्स गोल्ड (MCX) का भाव आज 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 148,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बाजार में इस तेजी से चारों तरफ हलचल मच गई है।
क्या अभी और बढ़ेगी चमक?
अब सवाल यह उठता है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी? एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता और दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा की जा रही खरीदारी की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। बाजार के जानकारों के अनुसार, पिछले दिनों जो गिरावट आई थी, वह जरूरत से ज्यादा खरीदारी (Over-buying) की वजह से थी, जो अब धीरे-धीरे संभल रही है। एक महीने के भीतर चांदी के भाव में 60 प्रतिशत और सोने में 20 प्रतिशत तक की तेजी देखी जा चुकी है, जो आने वाले सुनहरे भविष्य की ओर इशारा कर रही है।