Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, आनें आज के रेट

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, आनें आज के रेट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।  घरेलू मार्केट में सोमवार, 23 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

MCX पर गोल्ड वायदा 1,40,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन MCX पर सोना 1,44,492 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

चांदी
MCX पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला Silver 5.60 फीसदी या लगभग 12,700 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये पर की थी। दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,17,702 रुपये था।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,449 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 24,490 रुपये खर्च करने होंगे।
चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,450 रुपये चल रही है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी फिसली, जान लें क्या है आज का रेट

वैश्विक बुलियन बाजार
अमेरिका-ईरान संघर्ष के बढ़ने से मुद्रास्फीति का डर बढ़ रहा है और कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। उच्च मुद्रास्फीति ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकती है, जिससे सोने और चांदी जैसी गैर-लाभकारी संपत्तियां निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो जाएंगी। वैश्विक बुलियन बाजार भी कमजोर हो गए हैं, और सोना कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Advertisement