Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CDS Bipin Rawat passed away : स्वर्णिम विजय दिवस समारोह निरस्त 

CDS Bipin Rawat passed away : स्वर्णिम विजय दिवस समारोह निरस्त 

By संतोष सिंह 
Updated Date

CDS Bipin Rawat passed away :  देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु से शोक व्याप्त है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इस वजह से गुरुवार 9 दिसंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ में होने जा रहा स्वर्णिम विजय दिवस समारोह को  निरस्त कर दिया गया है।जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। डीएम अभिषेक प्रकाश के अनुसार विधान भवन के सामने कल सुबह होने वाले समारोह को निरस्त कर दिया गया है।

आज शाम को लखनऊ विकास प्राधिकरण के जनेश्वर मिश्रा पार्क में संध्या पर भी कोई आयोजन नहीं किया गया। विजय दिवस मनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। एक दिन पहले ही इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल हुई थी। वर्ष 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। इसकी 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर विजय दिवस समारोह का आयोजन होना था।

इस आयोजन में सेना की सिख लाइट इनफेंट्री, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पीएसी, यूपी होमगार्ड, सीएमएस कानपुर रोड, सीएमएस गोमती नगर, सेंट जोसेफ के बैंड को मार्च पास्ट करना था। वहीं स्कूलों और कई विभागों की झांकियां भी निकाली जानी थीं।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement