Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google Pixel 11 Series : लॉन्च से पहले लीक हुई Google Pixel 11 सीरीज़ , जानें बैटरी और चिप

Google Pixel 11 Series : लॉन्च से पहले लीक हुई Google Pixel 11 सीरीज़ , जानें बैटरी और चिप

By अनूप कुमार 
Updated Date

Google Pixel 11 Series :  गूगल पिक्सल 11 सीरीज की संभावित कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक होने की खबर है रिपोर्ट में चारों मॉडल की संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, बैटरी और स्टोरेज की जानकारी लीक हुई है। कंपनी 12 अगस्त को इन स्मार्टफोन को पेश कर सकती है।

पढ़ें :- अब घर पर Lumio Arc 7 (2026) के साथ लें सिनेमा हॉल का मजा, 120-इंच प्रोजेक्शन और 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद

लॉन्च से पहले सामने आई यह जानकारी यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए फोन में टेंसर जी6 चिप, दमदार कैमरा, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिल सकती है। पिक्सल 11 सीरीज को पिक्सल 10 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा।

चारों मॉडल की संभावित कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर और यूरोप में 999 यूरो हो सकती हैं

वहीं गूगल पिक्सल 11 प्रो को अमेरिका में 1,099 डॉलर और यूरोप में 1,199 यूरो की शुरुआती कीमत पर पेश किए जाने की संभावना है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की शुरुआती कीमत अमेरिका में 1,299 डॉलर हो सकती है, जबकि यूरोप में इसकी कीमत 1,199 यूरो बताई गई है।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन

पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की कीमत
सबसे महंगा मॉडल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड हो सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत अमेरिका में 1,899 डॉलर और यूरोप में 1,999 यूरो रहने की संभावना जताई गई है।

फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पिक्सल 11 में 6.3 इंच की Actua ओएलईडी डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा मिल सकती है।

टेंसर जी6 चिप
फोन में टेंसर जी6 चिप और टाइटन एम3 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। इसमें 12 जीबी या 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

अल्ट्रा वाइड कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

फेस रिकग्निशन
फोन में 4,985 एमएएच बैटरी, 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग, क्यूआई2 वायरलेस चार्जिंग, एंड्रॉयड 17, आईपी68 रेटिंग, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन मिलने की बात कही गई है।

पढ़ें :- Nobel Physics Prize 2026 : अंतरिक्ष से आने वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए फ्रांसिस हाल्जेन को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
Advertisement