Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur: चौकी इंचार्ज की संवेदनशीलता से घायल युवक को समय से मिला उपचार, बची जान

Gorakhpur: चौकी इंचार्ज की संवेदनशीलता से घायल युवक को समय से मिला उपचार, बची जान

By प्रिन्स राज 
Updated Date

गोरखपुर। कैंट इलाके के इंजिनयरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज अमित कुमार चौधरी की संवेनशीलता की वजह से सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय से उपचार मिल सका। जिससे उसकी जान बच गई। लोग चौकी इंचार्ज की सराहना कर रहे हैं। क्योंकि चौकी इंचार्ज ने वर्दी की परवाह न करते हुए खुद अपनी गाड़ी से घायल युवक को जिला अस्पताल(Hospital) ले गए और हमराही के साथ मिलकर खुद गोद मे उठाया।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

जानकारी के अनुसार शाहपुर के मोहनापुर निवासी झिनक निषाद(Jhinak Nishad) 27 पुत्र सजीवन गुरुवार की दोपहर बाइक से खोरबार की तरफ जा रहे थे। तभी चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल चोकी इंचार्ज अमित कुमार चौधरी मौके पर पहुच गए। घायल की हालत गम्भीर थी, लिहाजा एम्बुलेंस का इंतजार न करते हुए अपनी सरकारी जीप में लेकर जिला अस्पताल पहुचे और हमराही के साथ मिलकर भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज(Chauki Incharj) ने कहा कि पहले घायल को समुचित उपचार कराना आवश्यक था। ठोकर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट:-  रवि जयसवाल

Advertisement