गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि गुरुकुल विद्यालय फिर से अपने पुरातन वैभव को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर बच्चे को उत्तम शिक्षा एवं हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि 2020 में जब कोरोना काल था तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कोरोना से निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन में जुटे थे। इसके के साथ अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए नई शिक्षा नीति (New Education Policy) पर भी काम किया जा रहा था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास से जुड़ी हुई है।
पढ़ें :- Ajit Pawar Plane Crash : रोहित पवार ने बारामती पुलिस से किया संपर्क, VSR वेंचर्स के खिलाफ FIR दर्ज न होने पर जाहिर की नाराजगी
जनपद गोरखपुर में मेवालाल गुप्त गुरुकुल विद्यालय के नवनिर्मित भव्य सभागार, प्रशासनिक भवन एवं कक्षों के लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/j2mZdgZl9q
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 29, 2024
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के पुराने गवर्नमेंट इंटर कॉलेजों और संस्कृत विद्यालयों के पुनरुद्धार के लिए हम लोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार हर बच्चे को उत्तम शिक्षा एवं प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार को गुरुकुल सोसायटी की ओर से संचालित गुरुकुल विद्यालय में नवनिर्मित कक्षाओं एवं स्मार्ट क्लास का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इन कक्षों का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से किया गया है।
पढ़ें :- अब बिना SIM 1 मार्च से नहीं चलेगा WhatsApp, नंबर बदलने पर बंद होगा अकाउंट
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति (New Education Policy) से विकसित भारत की परिकल्पना सरकार होगी। हम आज की आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है। उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को हर साल पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा दी जा रही है। आज से सात साल पहले यह कठिन काम था। लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे थे।