Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Great Freedom Festival Sale: 15 अगस्त के मौके पर अमेजन की बड़ी सेल कल से… टॉप ब्रांड के फोन, लैपटॉप, होम अप्लायंस पर मिलेगी बंपर छूट

Great Freedom Festival Sale: 15 अगस्त के मौके पर अमेजन की बड़ी सेल कल से… टॉप ब्रांड के फोन, लैपटॉप, होम अप्लायंस पर मिलेगी बंपर छूट

By Abhimanyu 
Updated Date

Amazon Great Freedom Festival Sale: आज से करीब 10 दिन बाद यानी 15 अगस्त को पूरा भारत वर्ष आजादी की 78वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा होगा। जिसके लिए लोगों ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। इसी बीच अमेजन ने आजादी के जश्न को दोगुना करने के लिए अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon Great Freedom Festival) का ऐलान कर दिया है, जो कल यानी 6 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस सेल में ग्राहकों के पास होम अप्लायंस के साथ-साथ टॉप ब्रांड कंपनियों के स्मार्टफोन और लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रोनिक डिवाइसों को सस्ते में खरीदने के मौका होगा।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 6 से 11 अगस्त तक चलने वाली है, जिसमें सभी कटैगरी में भारी छूट और डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल 2024 में आपको टॉप ब्रांड के लैपटॉप पर 45% तक की छूट में मिल रही है, टीवी पर 65% तक की छूट हासिल करने क मौका है। इसके अलावा, अगर आप नया रेफ्रिजरेटर खरीदने की सोच रहे हैं तो एलजी, सैमसंग, गोदरेज, व्हर्लपूल और अन्य जैसे टॉप ब्रांडों के सिंगल डोर, डबल डोर, फ्रेंच डोर, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर पर 55% तक की छूट के साथ डिस्काउंट और ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं।

सेल में LG, Samsung, Daikin, Voltas और अन्य टॉप ब्रांडों के स्प्लिट एसी, विंडो एसी, या इन्वर्टर एसी पर 55% तक की छूट दी जा रही है, जबकि ऐप्पल, सैमसंग, लेनोवो और अन्य जैसे ब्रांडों के टैबलेट पर 65% तक की डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही एलजी, सैमसंग, व्हर्लपूल और अन्य जैसे ब्रांड के वॉशिंग मशीन पर 60% तक की छूट हासिल करने का मौका है। वहीं, आईफोन से लेकर सैमसंग, वनप्लस जैसे टॉप ब्रांड के स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिलेगी।

इन स्मार्टफोन पर मिलेगी बम्पर छूट

1- अमेजन सेल में आईफोन 13 को 48000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। इस डिस्काउंट को बैंक ऑफर के साथ हासिल कर सकते हैं।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

2- सेल में ग्राहक Samsung S21 FE 5G को बैंक ऑफर के साथ 25 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा।

3- वनप्लस के लेटेस्ट फोन Nord CE 4 Lite को सेल में बैंक ऑफर के साथ 17 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा।

4- 29 जुलाई को लॉन्च हुए Realme Narzo N61 की पहली सेल भी कल लाइव होगी। फोन की खरीदारी कल 7 हजार रुपये से कम में करने का मौका है।

Advertisement