Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दो लाख रूपये के लिए सगे भाई पर जानलेवा हमला

दो लाख रूपये के लिए सगे भाई पर जानलेवा हमला

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश, हापुड़। शाहपुर जट्ट गांव में उधार के दो लाख रुपये वापस मांगने पर बड़े भाई ने अपनी पत्नी संग मिलकर, सगे छोटे भाई पर जानलेवा हमला करते हुए पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस हमले में छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पाकर पुलिस वहां पर आई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की अपील की है। ज़ख्मी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी हुई तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई पर उसके करीब दो लाख रुपये उधार थे। आज सुबह 11 जून दिन वृहस्पतिवार वह अपने रुपये मांगने के लिए बड़े भाई के घर गया था। तभी आरोपित भड़क गया और अभद्रता करने लगा।

पढ़ें :- बहनों की बेरहमी से हत्या, दोनों नाबालिग भाई गिरफ्तार, पिता फरार

पीड़ित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट

इस गाली—गलौज और अभद्रता का विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर पीड़ित की पत्नी गुड़िया भी मौके पर पहुंची और दोनो पति—पत्नी मिलकर मिलकर पीड़ित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपित ने चाकू निकाला और पीड़ित के पेट में घोंप दिया। चाकू लगते ही वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा और उसके पेट से काफी खून बहने लगा। इस वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हांलाकि इस वारदात की सूचना आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उसी वक्त उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। हांलाकि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित का बयान ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement