Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ग्रीस के प्रधानमंत्री और PM मोदी के बीच हुई फोन पर बात, रणनीतिक साझेदारी व्यापार, निवेश, रक्षा समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्रीस के प्रधानमंत्री और PM मोदी के बीच हुई फोन पर बात, रणनीतिक साझेदारी व्यापार, निवेश, रक्षा समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को फोन पर बातचीत हुई है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका अभार जताया। उन्होंने इस बातचीत की जानकारी के बारे में सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है।

पढ़ें :- ‘मैं मोदी का करियर खत्म नहीं करना चाहता’ अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर प्रधानमंत्री को आगे आकर देना चाहिए जवाब : कांग्रेस

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज प्रधानमंत्री मित्सोताकिस से बात करके बहुत खुशी हुई। उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी व्यापार, निवेश, संपर्क, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही है। हमने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र पूरा करने और क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पढ़ें :- Epstein Files में मोदी का नाम और अडानी को अमेरिका से मिले सम्मन के कारण भाजपा सरकार ने देश के हितों को कर दिया नीलाम: संजय सिंह

 

Advertisement