Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Groom Dance Video: दूल्हे का धमाकेदार डांस देखकर नाचने लगे बाराती, देख दंग जाएंगे आप

Groom Dance Video: दूल्हे का धमाकेदार डांस देखकर नाचने लगे बाराती, देख दंग जाएंगे आप

By आराधना शर्मा 
Updated Date

वीडियो में दूल्हे को डांस करता देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। दूल्हा अपनी बारात में सबकुछ भूलाकर दिल खोलकर डांस कर रहा है। दूल्हे के डांस को देखकर लग रहा है कि वास्तव में यह उसके लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन है। उसके डांस के आगे बॉलीवुड में सबसे अच्छे डांसर्स की पहचनान बनाने वाले ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और गोविंदा भी लोगों को फेल लग रहे हैं। दूल्हे ने बारात में गजब का डांस किया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

पढ़ें :- बॉम्बे जनता एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में मिला लावारिस सूटकेस, खोलते ही उड़ गए सबके होश

इस वीडियो को ट्विटर पर ‘@HasnaZarooriHai’ नाम के अकाउंट से कुछ दिनों पहले शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो 63 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी, मरून रंग की धोती और मैचिंग पगड़ी पहन हुआ है। दूल्हे के ड्रेस में शख्स जमकर डांस कर रहा है। दूल्हे के साथ बाराती भी डांस करते हुए दिख रहे हैं। दूल्हे और बाराती सभी डीजे पर ढोल की थाप पर डांस कर रहे हैं।

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

अब दूल्हे के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींच रहा है। दूल्हे को पूरे जोश में डांस करता देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दिल खोलकर डांस कर रहे दूल्हे की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों ने इस पब्लिसिटी बताया है।

Advertisement