Gujarat Election Result: गुजरात में मतगणना जारी है। जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा प्रचंड जीत की तरफ अग्रसर हो रही है। वहीं आम आदमी पार्टी की हालत काफी खराब होती नजर आ रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर सीएम अरविंद केजरीवाल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे गुजरात के बारे में भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये वीडियो उनके एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है।
पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
@ArvindKejriwal जी की बड़ी भविष्यवाणी! लिखकर दिया: गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। pic.twitter.com/u5k8IhGpJf
— AAP (@AamAadmiParty) November 27, 2022
पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि कई लोग कहते हैं कि राजनीति के अंदर मेरी भविष्यवाणी सही साबित होती है। 2014 में जब दिल्ली में चुनाव हुआ था तो मैंने लिखकर दिया था कि कांग्रेस की जीरो सीट आएगी। किसी ने यकीन नहीं किया लेकिन कांग्रेस की जीरो सीट आयी। जिसका बाद से उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवाणी करता हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। मेरी ये भविष्यवाणी सही साबित होगी।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 149 सीट पर, कांग्रेस 19 और आम आदमी पार्टी (आप) 9 सीट पर आगे चल रही है।