Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guptkashi Vishwanath Temple : इस मंदिर में भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह का प्रस्ताव रखा था , मान्यता है काशी विश्वनाथ के बराबर

Guptkashi Vishwanath Temple : इस मंदिर में भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह का प्रस्ताव रखा था , मान्यता है काशी विश्वनाथ के बराबर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guptkashi Vishwanath Temple : चार धाम यात्रा में गुप्तकाशी का विश्वनाथ मंदिर केदार नाथ के रास्ते में प्रमुख मंदिर है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गुप्तकाशी का विश्वनाथ मंदिर एक प्राचीन और अत्यंत पवित्र शिव मंदिर है। यह केदारनाथ धाम की यात्रा के मार्ग में पड़ता है और इसका महत्व वाराणसी के काशी विश्वनाथ के बराबर माना जाता है। गुप्तकाशी में भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह प्रस्ताव रखा था। केदारनाथ धाम की डोली यात्रा पहले दिन यहीं विश्राम करती है, जो इस स्थान के महत्व को और बढ़ाता है।  इस मंदिर परिसर में मुख्य विश्वनाथ मंदिर के अलावा, अर्धनारीश्वर मंदिर और मणिकर्णिक कुंड भी हैं। मणिकर्णिक कुंड में गंगा और यमुना की धाराएं मिलती हैं।

पढ़ें :- 08 अक्टूबर 2026 का राशिफल: सिंह, कन्या और धनु राशि के लिए आज का दिन है खास

मान्यता है कि महाभारत के बाद शिव जी यहीं पांडवों से छिपने के लिए ‘गुप्त’ हुए थे।

यह मंदाकिनी नदी की घाटी में स्थित है और केदारनाथ से लगभग 47 किलोमीटर पहले है।

केदारनाथ जाने वाले भक्त यहाँ पूजा-अर्चना कर, आसपास के खूबसूरत नजारों  को देखते हैं।

पढ़ें :- 07 अक्टूबर 2026 का राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों को मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम
Advertisement