Guru Margi 2026 : वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान आदि के लिए प्रभावकारी माना जाता है। आज यानी 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो गए हैं। वे अब सीधी चाल चलने लग गए हैं। गुरु के मार्गी होने से लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब यह ग्रह अपनी उच्च राशि यानी कर्क राशि की ओर तेजी से बढ़ने लग गया है और 2 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बृहस्पति देव फिर से अपनी शक्ति के साथ प्रकट होंगे और इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। गुरु के उदय से शिक्षा, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सुधार की संभावना बढ़ जाती है।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि में करें देवी के नौ रूपों की पूजा, जानें कलश स्थापना और पूजन विधि
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बेहतर रहने वाला है। उनके जो काम रुके हुए थे अब उन कामों के पूरा होने का रास्ता साफ होता चला जाएगा। इस दौरान काम से जुड़ी छोटी यात्राएं बढ़ सकती हैं। विचारों में पॉजिटिविटी दिखाई देगी।
वृषभ राशि (Taurus)
वृष राशि वालो को गुरु के मार्गी होने से उन्हें आर्थिक स्थिरता मिलेगी। इस राशि वाले सलाह देने वाले काम, टीचिंग, स्पेशल नॉलेज शेयर करने से जुड़ी इनकम के नए मौके भी खोजेंगे। उनकी धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को सुधारने की चिंता कम होती जाएगी और प्रैक्टिकल प्लानिंग की ओर ध्यान ज्यादा रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए बृहस्पति की मार्गी चाल घर और भावनात्मक फैसलों को बेहतर करेगी। परिजनों के बीच मिठास में बढ़ने लगेगी। प्रॉपर्टी या घर में सुधार से जुड़े प्लान फिर से आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान आप मोटिवेटेड महसूस करेंगे। हालांकि कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।