Guru Vakri 2025 : देवगुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होने वाला है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं। यहां गुरु बृहस्पति पिछले महीने 18 अक्टूबर को कर्क राशि में गोचर कर गए थे। एक बार फिर बृहस्पति देव की चाल बदलने वाली है। गुरु ग्रह को ज्योतिष में धन-वैभव और पारिवारिक खुशियों का कारक माना जाता है। गुरु जब भी राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो जीवन में कई तरह के परिवर्तन लोगों को देखने को मिल सकते हैं।
पढ़ें :- Guru Vakri 2025 : देवगुरु बृहस्पति 4 दिन बाद होंगे वक्री , विष्णु मंदिर में अर्पित करें पीले फूल
देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में 11 नवंबर को वक्री चाल चलेंगे। गुरु कर्क राशि में 11 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक वक्री रहेंगे। नवंबर महीने में गुरु के उल्टी चाल चलने से इन राशियों के जातकों को लाभ होगा।
मकर
मकर राशि वालों के लिए गुरु की वक्री चाल लाभकारी है। आपके करियर में उछाल मिलेगा। रोजगार और व्यापार करने वालों को धन लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के 11वें भाव में गुरुदेव वक्री होंगे। कन्या राशि के जातकों के अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपको करियर में सफलता मिलेगी। वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय उत्तम है। शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे और कर्ज से आपको छुटकारा मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को देवगुरु बृहस्पति के वक्री होने से अचानक लाभ होगा। गुरु ग्रह के वक्री होने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परेशानियों और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। पूजा पाठ की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी।