Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Guwahati News : तीसरे T20 से पहले कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर

Guwahati News : तीसरे T20 से पहले कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर

By संतोष सिंह 
Updated Date

गुवाहाटी। टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Head Coach Gautam Gambhir) ने गुवाहाटी (Guwahati) में तीसरे T20I मैच (3rd T20I  Match) से पहले कामाख्या देवी मंदिर (Kamakhya Devi Temple) में पहुंच कर दर्शर कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि इसी दिन शाम को शहर के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। गौरतलब है कि कोच गंभीर ने 16 जनवरी को इंदौर में ‘मेन इन ब्लू’ और ‘ब्लैककैप्स’ के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मैच से 2 दिन पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के भी दर्शन किए थे।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
पढ़ें :- रिंकू सिंह ने विश्व विजेता बन यूं पूरा किया खानचंद सिंह का अधूरा सपना, 9 दिन पहले हुआ था पिता का निधन

आज होगा सीरीज का फैसला?

टीम इंडिया नागपुर और रायपुर के टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत चुकी है, और इस तरह 5 मैचों की सीरीज में उनकी बढ़त 2-0 की हो गई है, अब तीसरे मैच में सूर्यकुमार की आर्मी 3-0 से अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। इस सीरीज को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है, जो फरवरी में शुरू होने वाला है।

T20 वर्ल्ड कप से पहले ले रहे हैं आशीर्वाद

कोच गौतम गंभीर से लेकर टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पिछले काफी वक्त हर शहर में भगवान के दर्शन करने जाते रहे हैं। क्रिकेट फैंस का मानना है कि भारत आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब बचाने से पहले मंदिरों की दर्शन कर रहे हैं, ताकि उनकी मन्नत पूरी हो सके।

पढ़ें :- टीम इंडिया बनी विश्व चैंपियन तो बौखलाए आमिर, बोले- 'कप मेरे घर पर थोड़ी लेकर आएंगे...' जानें अफरीदी और अख्तर ने क्या कहा?
Advertisement