Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Hahakari Dance VIDEO: शादी में डीजे पर लड़के ने किया ऐसा डांस, देखने वालों रह गए दंग

Hahakari Dance VIDEO: शादी में डीजे पर लड़के ने किया ऐसा डांस, देखने वालों रह गए दंग

By आराधना शर्मा 
Updated Date

इन दिनो सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीनन आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। लड़कों ने ऐसा हाहाकारी डांस दिखाया कि सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ये तो भाई तड़पता हुआ नागिन डांस है। यह वीडियो किसी शादी फंक्शन के बाद शूट किया गया मालूम पड़ता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का जमीन पर लेटा हुआ है।

पढ़ें :- Golden Bodycon Dress में Shobhita Dhulipala ने शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स बोले- ऑस्कर की तरह ...

जबकि उसके पैर को पकड़कर दूसरा लड़का उसे घसीटता हुआ दिख रहा है। इसके बाद जमीन पर लेटा हुआ लड़का अचानक अक्षय कुमार की स्टाइल में उठता है। फिर जो हाहाकारी डांस करता है, उसे देखकर वहां मौजूद दूसरे लड़के पहले तो घबरा जाते हैं। फिर उसके साथ खुद भी डांस करने लग जाते हैं। वैसे, ये लड़के किस तरह का डांस कर रहे हैं, ये आपको भी समझ में नहीं आएगा।

लेकिन एक बात तो तय है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। तो आइए सबसे पहले देखते हैं ये हाहाकारी डांस। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jugadufauji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। एक दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को 1500 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, इस वीडियो पर ढेरों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- Surbhi Chandana ने कराया हॉट फोटोशूट, रिवीलिंग साड़ी में एक्ट्रेस ने फैन्स को बनाया दीवाना
Advertisement